||क्यों पंसद है मोदक श्रीगणेश को ||
Posted by:
Sumantbc
2013-09-13 02:38:31
1197 Views
पूर्वकाल में माता पार्वती को देवताओं ने अमृत से तैयार किया हुआ एक दिव्य मोदक दिया और वह मोदक देखकर बालक कार्तिकेय तथा गणेश माता पार्वती से मोदक मांगने लगे। तब माता ने मोदक के महत्व का वर्णन कर कहा की तुममें से जो धर्माचरण के द्वारा श्रेष्ठता प्राप्त कर के सर्वप्रथम सभी तीर्थों का भ्रमण कर आएगा, उसी को मैं यह मोदक दूंगी।
माता की ऐसी बात सुनकर कार्तिकेय ने अपने वाहन मयूर पर सवार होकर मुहूर्त भर में ही सब तीर्थों का स्नान कर लिया। और गणेश जी का वाहन मूषक होने के कारण वे तीर्थ भ्रमण में असमर्थ थे तभी गणेशजी श्रद्धापूर्वक माता-पिता की परिक्रमा करके पिताजी के सम्मुख खड़े हो गए। यह देख माता पार्वतीजी ने कहा की समस्त तीर्थों में किया हुआ स्नान, सम्पूर्ण देवताओं को किया हुआ नमस्कार, सब यज्ञों का अनुष्ठान तथा सब प्रकार के व्रत, मन्त्र, योग और संयम का पालन- ये सभी साधन माता-पिता के पूजन के सोलहवें अंश के बराबर भी नहीं हो सकते। इसलिए यह गणेश सैकड़ों पुत्रों और सैकड़ों गुणों से भी बढ़कर है। अतः यह मोदक मैं गणेश को ही अर्पण करती हूं।
इसलिए भगवान श्रीगणेश को मोदक अति प्रिये है. अतः इस दिन के बाद से ही भगवान श्रीगणेश को भोग के रुप में मोदक चढ़ते है.
Tags:-
Ganesh Chaturthi, Bhakti, Modak, Mata Parvati, Lord Ganesh, Kartike, Ekadanta, Lambodara, कार्तिकेय, गजकर्ण, लम्बोदर, मुसिक्वाहना